जमुई: डुमरी चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने 1440 लीटर बियर व अंग्रेजी शराब के साथ तेल टैंकर किया ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 2, 2025 अगामी होली पर्व को लेकर विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में रविवार की सुबह 8:00 बजे डुमरी चेकपोस्ट से इंडियन ऑयल लिखा हुआ एक तेल टैंकर को जब्त किया गया। जिसमें से कुल 125 पेटी यानि 1440 लीटर बियर और अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।