जमुई: तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से पाड़ो बिशनपुर के पास बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल
Jamui, Jamui | Mar 2, 2025 पाड़ो बिशनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर करीब 12:15 बजे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए।सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा मृतक व्यक्ति के शव और घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया।