शाजापुर: मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, दीपक शर्मा अध्यक्ष और नंदकिशोर विश्वकर्मा सचिव बने
प्रांतीय कार्यक्रम अनुसार, शाजापुर जिले की शिक्षक संघ कार्यकारिणी का मनोनयन रविवार को 4:करीब सीएम राइज स्कूल में किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह भाटी एवं श्री दिनेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में शाजापुर जिला अध्यक्ष दीपक जी शर्मा,सचिव नंदकिशोर विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा,सहित विभिन्न अन्य पदों और कार्यकारिणी के लिए भी मनोनयन किया।