बहराइच: पड़री तारा में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हुई मौत, आठ माह पहले हुआ था विवाह, जांच जारी
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़री तारा में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत गंभीर हो गई। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रीता का विवाह आठ माह पहले श्रीकांत से हुआ था। जो हमेशा परेशान किया करता था। वही रीता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।