बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, जातिगत आरक्षण समाप्त किए जाने की मांग की
बहराइच जिले में गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे सवर्ण आर्मी के पदाधिकारीयो ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं नारेबाजी भी की, इस दौरान तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा है। जिसमें उनकी प्रमुख मांग है कि जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाए, सवर्ण आयोग का गठन किया जाए, सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया है।