बहराइच: मिहीपुरवा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के खैरीघाट थाने के पिपरिया के मजरे एड़ुकहा निवासी विकास अपने साथी के साथ किसी काम से निकला था। जिसके बाद सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसका इलाज चल रहा था। घायल की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जाच में जुट गई है।