पालीगंज: रानीपुर-कुरकुरी गांव के पास पानी की समस्या को लेकर लोगों ने किया मुख्य सड़क को जाम
पालीगंज के रानीपुर कुरकुरी गांव के पास पानी की समस्या को लेकर लोगों ने मुख्य सड़क को जमकर विरोध जताया। इस दौरान लोगों का आरोप था कि गांव के सभी चापाकल हैंडपंप सूख चुके हैं। जिसके कारण लोगों को पानी की समस्याएं हो रही है। इसके बारे में कई प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। लेकिन किसी तरह का समस्या का समाधान नहीं निकल गया। इसके बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।