पालीगंज: सिगोड़ी गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक बच्चा हुआ घायल
पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के सिगोड़ी गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्चे का उपचार चल रहा है। घायल बच्चा राकेश कुमार बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि राकेश किसी काम को लेकर बाजार आया हुआ था और वापस अपने घर की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस बीच एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी।