पालीगंज: अकुरी गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक महिला हुई घायल
पालीगंज के अकुरी गांव के पास ऑटो की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए निजी किलनिक में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान रेणु देवी के रूप में की जा रही है। घटना को अंजाम देकर ऑटो के चालक गाड़ी समेत भागने में सफल रहा।