पालीगंज: दहिया गांव के पास बाइक की टक्कर से एक महिला हुई घायल
पालीगंज के दहिया गांव के पास बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है, वहीं घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल महिला की पहचान विक्रम के रहने वाली आशा देवी बताई जा रही है। जो कि अपने किसी काम को लेकर रिश्तेदार के यहां आई हुई थी।