सदर: सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याण शिविर में 18 विभागों ने लगाए स्टॉल
वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। शिविर में 18 विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और आधार कार्ड समेत अन्य योजनाओं से वंचित लोगों के आवेदन भरवाकर जमा कराए