सूरजगढ़: जनगणना 2027: सूरजगढ़ा नगर परिषद में दूसरे बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ
रविवार पूर्वाह्न 10 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद सभागार में जनगणना 2027 को लेकर दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. यहां बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, जिला नोडल पदाधिकारी राधेश्याम कुमार सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत किया गया. यहां तीन बैच में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.