गया टाउन सीडी ब्लॉक: मगध प्रमंडल आयुक्त डॉ. सफीना ए. एन. ने se.census.gov.in पोर्टल पर किया स्व-गणना पंजीकरण
मगध प्रमंडल आयुक्त डॉ सफीना ए एन ने se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपना स्व-गणना पंजीकरण किया। इसकी जानकारी आज दिनांक 17 अप्रैल शुक्रवार की शाम 5:00 बजे देते हुए मगध प्रमंडल आयुक्त डॉ सफीना एएन ने बताया कहा स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित होगी।