जीरन: शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रों का विरोध प्रदर्शन
Jiran, Neemuch | Jun 11, 2025 जीरन शासकीय महाविद्यालय में भूगोल के अतिथि व्याख्याता विष्णु निकुंभ पर छात्रा को देर रात अशोभनीय मैसेज भेजने का आरोप लगा है। पीड़िता ने बुधवार को दोपहर 3 बजे करीब छात्र नेता के साथ पुलिस व कॉलेज प्रशासन से शिकायत की है। मामले को लेकर कॉलेज गेट पर प्रदर्शन हुआ और प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं प्रोफेसर ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि किसी ने उनका