जीरन: जीरन में नारकोटिक्स की टीम ने दी दबिश, किसान नेता ने अंग्रेजी में जवाब देकर अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी; वीडियो वायरल
Jiran, Neemuch | May 28, 2025 जीरन क्षेत्र में बुधवार को दोपहर 3 बजे करीब केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने एक किसान के घर पर दबिश दी, लेकिन कार्रवाई के दौरान किसान नेता राजेंद्र सिंह तोमर ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। जब सीबीएन अधिकारी अंग्रेज़ी में बोलने लगे तो तोमर ने भी धाराप्रवाह अंग्रेज़ी में जवाब दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।