जीरन: श्रीराम कथा समापन पर निकली शोभायात्रा, मुस्लिम व बोहरा समाज ने महाप्रसादी में योगदान देकर पेश की कौमी एकता की मिसाल
Jiran, Neemuch | Jun 4, 2025 जीरन के सामुदायिक भवन में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन बुधवार को शाम 5 बजे करीब हवन-पूजन, श्रीराम राज्याभिषेक और नगर भोज महाप्रसादी के साथ हुआ। कथा वाचक लक्ष्मी प्रिया पांडे के प्रवचनों से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन कथा का लाभ लेते रहे। समापन अवसर पर मुस्लिम व बोहरा समाज द्वारा महाप्रसादी में योगदान देकर कौमी एकता की मिसाल पेश की गई। आयोजन में ज