जीरन: आवरी माता और चीताखेड़ा के बीच निर्माणाधीन सड़क पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा
Jiran, Neemuch | Jun 7, 2025 आवरी माता और चीता खेड़ा के बीच निर्माणाधीन सड़क पर शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त टेंपो में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और चालक को गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि निर्माण कार्य के कारण सड़क पर मिट्टी और असंतुलन के चलते टेंपो फिसलकर पलट गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने