सारठ: ट्रक चोरी मामले में पुलिस को मिली सफलता, चोरी का ट्रक बरामद, उपचालक जेल भेजा गया
Sarath, Deoghar | Apr 26, 2026 सारठ पुलिस ने ट्रक चोरी के दर्ज मामले में रविवार शाम 7:30 बजे चोरी की ट्रक बरामद कर उपचालक को जेल भेज दिया। दर्ज मामले में जिक्र है कि चालक धर्मदेव मंडल बांका, बाराहाट, गजंडा निवासी ने उपचालक सुनील कुमार, बांका, शंभूगंज, कैथा निवासी पर सारठ से BR10GB/5629 नंबर की 16 चक्का ट्रक चोरी करने का आरोप लगाया था और पुलिस ने उक्त ट्रक बरामद करके उपचालक को जेल भेज दिया