बालूमाथ: लातेहार विधायक प्रकाश राम नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हुए शामिल
बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के कारीमाटी गांव में आयोजित तीन दिवसीय नव कुंडिय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन सोमवार की रात लातेहार विधायक प्रकाश राम महायज्ञ समारोह में कार्यकर्ता व जनता के साथ शामिल हुए। इस दौरान यज्ञ स्थल में बने प्रवचन स्थल एवं यज्ञ स्थल का भी घूम-घूम कर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी ली और ऐसे आयोजन के लिए समिति और ग्रामीणों को बधाई दी।