छोटीसादड़ी: पीथलवड़ी कला राजकीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राजदीप दाधीच राज्य स्तर पर हुए सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में छोटीसादड़ी के पीथलवड़ी कला राजकीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राजदीप दाधीच को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उपस्थित थे।