छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में रेगर मोहल्ला स्थित भादवी बीज पर लोक देवता बाबा रामदेवजी की निकाली शोभायात्रा
भादवी बीज पर उपखंड क्षेत्र में लोक देवता बाबा रामदेवजी का गुणगान किया गया। बाबा रामदेव मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए। भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु थिरकते रहे। जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गई और पूरा वातावरण बाबा रामदेव के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने दिनभर पूजा की और मंदिरों में श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही।