छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी के हरि मंदिर पर गिरी बिजली, ठाकुरजी के चरणों में गिरा छत का प्लास्टर
नगर के प्रसिद्ध हरि मंदिर में एक अप्रत्याशित घटना घटी, जब बिजली गिरने से मंदिर की छत का प्लास्टर ठाकुरजी की मूर्ति के चरणों में गिर गया। घटना के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे और भगवान के भजन-कीर्तन में लीन थे। हालांकि इस दुर्घटना में किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई।लेकिन ठाकुरजी की मूर्ति का मुकुट टेड़ा हो गया।