समीपवर्ती मलावदा गांव में देर रात एक दंपति बाइक समेत पुलिया पर तेज बहाव में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही छोटीसादड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और ग्रामीणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।दंपति की मोटरसाइकिल तेज बहाव पानी में बहकर कहीं चली गई जिसका कोई पता नहीं चला है।