पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में लगा जनता दरबार, भूमि संबंधी चार मामलों की हुई सुनवाई
पचरुखी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस दौरान भूमि संबंधी कुल चार मामलों की सुनवाई हुई। हालाकि किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजस्व कर्मचारी शेषनाथ सिंह ने बताया कि सभी पक्षों को सुनवाई हेतु पुनः अगली तिथि को बुलाया गया है।