भादरा: भादरा में 126 यूनिट रक्तदान, युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान
भादरा में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर राजकीय उप जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 126 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। विधायक संजीव बेनीवाल ने युवाओं से नियमित रक्तदान का आह्वान किया। बीसीएमओ डॉ. लक्ष्य चौधरी व पीएमओ डॉ. संदीप पूनिया ने भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।