पंचदेवरी: जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 2 मई से भवन एवं मकान सूचीकरण का कार्य शुरू
पंचदेवरी में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर पंचदेवरी प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनहां में तीन दिवसीय पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया । प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रगणक अपने-अपने पर्यवेक्षकों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में लैंडमार्क तय करेंगे।