गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर BSF जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, अधिकारियों ने सलामी दी
गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के निवासी और बीएसएफ में कार्यरत जवान प्रभाकर भारती उर्फ मंटू सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया।वे छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात थे।बुधवार की रात 10 बजे उनके पार्थिव शरीर का विष्णुपद श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बीएसएफ के अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी