गुना: म्याना और गुना में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन करते हुए गिट्टी और भसुआ से भरे डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
Guna, Guna | Apr 18, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में 18 अप्रैल को खनिज विभाग ने अवैध परिवहन पर कार्यवाही की। जिला खनिज अधिकारी ने कहा, म्याना में भ्रमण के दौरान एक डंपर में रॉयल्टी से अधिक मात्रा में गिट्टी का परिवहन पाया गया। गुना में बिना अनुमति के खनिज भंडारण से एक ट्रैक्टर ट्राली भरते हुए पकड़े गए। जप्त डंपर ट्रैक्टर ट्राली पर कार्यवाही का प्रकरण तैयार कर प्रस्तावित करेंगे।