खोदावंदपुर: चार दिवसीय चैती छठ का समापन, उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ
शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ का समापन हो गया। बताते चलें कि चैती छठ को लेकर छठ व्रतियों ने विगत एक अप्रैल मंगलवार को नहाय खाय किया। इस दिन व्रतियों ने अरवा चावल एवं कद्दू का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। अगले दिन बुधवार को दिनभर उपवास रखकर खरना किया और खीर का प्रसाद ग्रहण किया।