Public App Logo
🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 जेरोन खालसा में तिरंगा यात्रा की धूम, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर -- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नगर परिषद जेरोन खालसा में आज एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के अनूठे रंग में सराबोर नजर आया। यात्रा में उमड़े जनसैलाब और हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। गौरवमयी यात्रा का नेतृत्व स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार ब्रजेश खरे, अध्यक्ष प्रतिनिधि मातादीन पस्तोर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) देवेंद्र आर्य, उपयंत्री विजय सोनी, रमाकांत चौरसिया और बिशोक यादव शामिल हुए। इसके साथ ही नगर परिषद के समस्त स्टाफ और पार्षदों ने भी कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों का मिला सहयोग यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मुस्तैद रहा। कार्यक्रम में पटवारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय शिक्षक और भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बच्चों के गगनभेदी देशभक्ति नारों से गांव की गलियां गूंज उठीं। तिरंगा यात्रा जेरॉन खालसा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। गांव की गलियों में जगह-जगह तिरंगे झंडे लहराते दिखाई दिए। स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। इस भव्य आयोजन ने न केवल लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को गहरा किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में आपसी सद्भाव की मिसाल भी पेश की। #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #jansamparkMP #niwari - Niwari News