अमरोहा: अमरोहा शहर में गोवंश कटान के मुख्य आरोपी मोहसिन का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Amroha, Amroha | Nov 9, 2026 अमरोहा में छोटी दीपावली के दिन गोवंशीय पशुओं के कटान को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के करीब 36 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहसिन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।