Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
image
image
image

घटिया निर्माण के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अधिकारियों ने लिया मांग पत्र . #हरदोई: विकासखंड कोथावा की ग्राम पंचायत झरोइया में बन रहे नवनिर्मित आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्री वॉल में पीला ईंट और घटिया सामग्री लगाए जाने के विरोध में आज किसानों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निकट आयोजित प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली एवं जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग जुटे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा कि बेटियों के विद्यालय में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर सुबह से ही पुलिस प्रशासन और अधिकारी डटे रहे। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार संतोष कुमार तथा जिला मुख्यालय से पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसान यूनियन नेताओं से ज्ञापन प्राप्त किया। अधिकारियों ने 15 दिन के अंदर सभी समस्याओं के समाधान और जांच का आश्वासन दिया। किसान यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर घटिया निर्माण पर कार्रवाई नहीं हुई और जिम्मेदार ठेकेदार पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इससे भी बड़ा और विकराल आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरना समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं की जांच भी की। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामपाल वर्मा को मौके पर बुलाने की मांग की। विधायक के बाहर कार्यक्रम में होने के कारण उन्होंने अधिकारियों को तत्काल समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान किसान नेताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में कहा — “बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे!” #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

MORE NEWS

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

कौशांबी टोल प्लाजा हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 26 जून को सिहोरी टोल प्लाजा के पास हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद गैस का रिसाव शुरू होता है और चंद सेकंड में पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो जाता है। हादसे में टैंकर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य घायल का इलाज जारी है। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा के कई बूथ, वाहन और उपकरण भी जलकर राख हो गए।

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026

सीडीओ ने ग्रामीण चौपाल में सुनी जनसमस्याएं, स्कूल, आरआरसी सेंटर, गौशाला और सीएचसी का किया निरीक्षण

हरदोई मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने शुक्रवार को विकास खंड सांडी की ग्राम पंचायत आदमपुर में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया तथा ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

ग्रामीण चौपाल के दौरान भानु मिश्रा के घर के पास लगे हैंडपंप को रिबोर योग्य पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल रिबोर कराने के निर्देश दिए। वहीं सांडी देहात के कोटेदार श्री रामशंकर के विरुद्ध निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण की शिकायत पर जांच कर शिकायत सही पाए जाने की स्थिति में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। आदमपुर के मजरा पुरवा में नाली की सफाई न होने की शिकायत पर जांच कर दोषी सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को दिए।
चौपाल में श्रीमती शकुंतला द्वारा अपने दिव्यांग पुत्र आयुष को साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से प्रकरण का परीक्षण कर पात्रता के अनुसार साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि, समाज कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

ग्रामीण चौपाल के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने संविलियन विद्यालय आदमपुर से स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बच्चों ने रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति का संदेश दिया। इस अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

विद्यालय निरीक्षण के दौरान आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, रसोईघर, कक्षाओं एवं कायाकल्प के विभिन्न मानकों का निरीक्षण किया गया। रसोईघर में पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन का अभाव, चूल्हे पर भोजन बनते पाए जाने तथा हैंडवॉश यूनिट में जलापूर्ति न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए।

इसके पश्चात उन्होंने रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आर.आर.सी.) एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। आर.आर.सी. सेंटर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गौ आश्रय स्थल पर गोवंश के लिए हरे चारे, भूसे एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया तथा पेयजल टैंक में काई पाए जाने पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, एक्स-रे कक्ष, औषधि वितरण कक्ष एवं जननी सुरक्षा वार्ड का निरीक्षण किया तथा भर्ती महिलाओं से वार्ता कर उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को शीघ्र फायर एनओसी प्राप्त करने, परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा खराब सोलर वाटर टैंक को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं ग्रामीण चौपाल के दौरान उप जिलाधिकारी बिलग्राम, खंड विकास अधिकारी सांडी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी, पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीडीओ ने ग्रामीण चौपाल में सुनी जनसमस्याएं, स्कूल, आरआरसी सेंटर, गौशाला और सीएचसी का किया निरीक्षण हरदोई मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने शुक्रवार को विकास खंड सांडी की ग्राम पंचायत आदमपुर में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया तथा ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीण चौपाल के दौरान भानु मिश्रा के घर के पास लगे हैंडपंप को रिबोर योग्य पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल रिबोर कराने के निर्देश दिए। वहीं सांडी देहात के कोटेदार श्री रामशंकर के विरुद्ध निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण की शिकायत पर जांच कर शिकायत सही पाए जाने की स्थिति में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। आदमपुर के मजरा पुरवा में नाली की सफाई न होने की शिकायत पर जांच कर दोषी सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को दिए। चौपाल में श्रीमती शकुंतला द्वारा अपने दिव्यांग पुत्र आयुष को साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से प्रकरण का परीक्षण कर पात्रता के अनुसार साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि, समाज कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीण चौपाल के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने संविलियन विद्यालय आदमपुर से स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बच्चों ने रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति का संदेश दिया। इस अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। विद्यालय निरीक्षण के दौरान आधारभूत सुविधाओं, पेयजल, रसोईघर, कक्षाओं एवं कायाकल्प के विभिन्न मानकों का निरीक्षण किया गया। रसोईघर में पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन का अभाव, चूल्हे पर भोजन बनते पाए जाने तथा हैंडवॉश यूनिट में जलापूर्ति न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए। इसके पश्चात उन्होंने रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आर.आर.सी.) एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। आर.आर.सी. सेंटर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। गौ आश्रय स्थल पर गोवंश के लिए हरे चारे, भूसे एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया तथा पेयजल टैंक में काई पाए जाने पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, एक्स-रे कक्ष, औषधि वितरण कक्ष एवं जननी सुरक्षा वार्ड का निरीक्षण किया तथा भर्ती महिलाओं से वार्ता कर उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को शीघ्र फायर एनओसी प्राप्त करने, परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा खराब सोलर वाटर टैंक को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं ग्रामीण चौपाल के दौरान उप जिलाधिकारी बिलग्राम, खंड विकास अधिकारी सांडी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी, पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026