झांसी: नीरज भटनागर ने ग्रहण किया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक झांसी मंडल का पदभार ग्रहण
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2024 शुक्रवार को नीरज भटनागर द्वारा उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। भटनागर झाँसी मंडल आने से पूर्व उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहे। इनके कार्यकाल के दौरान फिलिंग दर बढ़ कर 98.6 प्रतिशत रही। जिसके कारण उत्तर मध्य रेलवे सभी जोनल मुख्यालय में प्रथम स्थान पर रहा।