झांसी: पठोरिया मोहल्ले में चाय बनाते समय आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2024 पठोरिया मोहल्ले में चाय बनाते समय आग से झुलसी टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के रेंनकवारा गांव निवासी रोशनी (28) पत्नी धर्मवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता जालम सिंह कोरी ने बताया कि बेटी और दामाद अपने परिवार के साथ पठोरिया मोहल्ले में किराए पर रहते थे, जहां गैस लीक होने से बेटी झुलस गई थी।