झांसी: झांसी कानपुर हाईवे पर दिगारा पर कार में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, जांच में जुटी पुलिस
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2024 झांसी कानपुर हाईबे पर जहां एक होंडा सिटी कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार भी तेज रफ्तार में थी। इस हादसे के बाद कार पूरे सड़क पर घूमते हुए जाकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चली गई। यह पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम दिगारा का है। जहां झाँसी कानपुर मार्ग पर यह सड़क हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।