झांसी: लोडर गाड़ी का पंचर टायर देख रहे भांडेर निवासी युवक को डेयरी की गाड़ी ने कुचला, झांसी से ग्वालियर ले जाते समय हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2024 मृतक करीब 24 वर्षीय सचेन्द्र सोनी पुत्र राम प्रकाश सोनी था। वह मध्य प्रदेश में दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह अविवाहित था। वह कबाड़े की गाड़ी पर चलता था। पिता के अनुसार टहरौली की ओर से झांसी की ओर आते समय रास्ते में गाड़ी का टायर पंचर हो गया। वह पंचर टायर देख रहा था। तभी डेयरी की गाड़ी ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। उपचार के दौरान मौत हुई।