हलसी: हलसी प्रखंड के तरहारी में डिग्री कॉलेज संचालक की तैयारी एवं भवन निर्माण हेतु भूमि का अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
हलसी प्रखंड के तरहारी गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में 15 जुलाई 2026 से डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू होगा. माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हलसी सहित सुवे के 211 नए डिग्री कॉलेज का पटना से रिमोट से शुभारंभ करेंगे. इसकी तैयारी की जा रही है. शनिवार अपराह्न 1 बजे अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार उद्घाटन की तैयारी एवं भवन निर्माण हेतु भूमि का जायजा लिया.