बबेरू: बबेरू ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत समूह की महिलाओं को किया गया जागरूक
Baberu, Banda | May 7, 2025 बबेरू ब्लाक सभागार मे बुधवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत समूह की महिलाओं एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व अन्य महिलाओं को उद्यमी विकास अभियान के तहत जागरूक किया गया है। उद्योग विभाग के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के द्वारा पांच लाख तक का चार वर्षों तक मुफ्त ऋण की सुविधा दी जाएगी।