चास: बोकारो: नया मोड़ गोलंबर के पास मिला अज्ञात शव, मची हड़कंप, मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस
Chas, Bokaro | May 22, 2026 बोकारो जिला सिटी थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को नया मोड़ गोलंबर के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। समय लगभग 7 बजे बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।