सहजनवा: सहजनवा में महिला से दुष्कर्म और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार—आरोपी ने दरवाजा खुलवाकर जबरन घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र मे एक महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 5 अप्रैल की रात की बताई जा रही है, जब महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि सत्यम यादव उर्फ मन्नू यादव ने दरवाजा खुलवाकर जबरन घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह घायल हो गई।