मोहनिया चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 4.500 लीटर शराब के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को 5 बजे उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार महिला नवादा जिला के सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर गांव के देवा चौधरी की 30 वर्ष यह पत्नी पूजा कुमारी बताई जाती है। उन्होंने बताया की शराब मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है