जानकारी देते हुए भभुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुरु सिंह ने शुक्रवार की शाम बताया ।शिवपुर गांव में माघ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर दंगल और महावीर झंडा समारोह का आयोजन 31 जनवरी को किया जाएगा ।इस आयोजन को लेकर उत्साह गांव में है। उन्होंने बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी शिवपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें दिनारा विधायक आलोक सिंह मुख्य अतिथि होंगे।