7 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी मामले में छावनी मोहल्ला से भभुआ पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को 4 बजे भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भभुआ वार्ड संख्या 9 निवासी समसुद्दीन राइन का 30 वर्षीय पुत्र प्रवेज राइन बताया जाता है। मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने भभुआ नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया था।