भभुआ कृषि विभाग स्थित लघु सिंचाई के दो अधिकारियों को विशेष निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को 1:30 बजे बताया गया कि विशेष निगरानी इकाई के एसपी चंद्रभूषण के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। अधौरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी अरविंद कुमार और उमेश कुमार द्वारा विशेष निगरानी इकाई पटना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।