मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में पति के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्नी पहुंची SSP ऑफिस
Meerut, Meerut | Jun 28, 2024 भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित अपेक्स एंक्लेव में कुछ दिन पूर्व एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी द्वारा मिली तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दायर करने के बाद एक आरोपी को जेल भेज दिया था। पत्नी का आरोप है कि हत्या में शामिल बाकी आरोपी खुले घूम रहे हैं ।पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है ।