मेरठ: इंचौली इंस्पेक्टर पर क्षेत्रवासियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, SSP को शिकायती पत्र दे इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की
Meerut, Meerut | Jun 28, 2024 शुक्रवार को इंचौली क्षेत्र से कई लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे।लोगों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि इंस्पेक्टर उनका उत्पीड़न कर रहा है। झूठे मुकदमे में युवकों को जेल भेज रहा है, वजह पूछने पर इंस्पेक्टर उन्हें वजह नहीं बताता है। जिसके बाद एसएसपी ने पूरे मामले में सीओ सदर देहात को जांच देकर रिपोर्ट मांगी है।