मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में सैलून पर हुई हत्या के मामले में परिजनों का SSP ऑफ़िस पर हंगामा,फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
Meerut, Meerut | Jun 28, 2024 पांच दिन पहले लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सैलून के अंदर हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी ना होने पर गुस्साए पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ितों ने अपनी जान का खतरा बताया है।अमीरुद्दीन ने शादाब नाम के युवक के साथ मिलकर गोली मारकर समीर की हत्या कर दी थी।