मेरठ: मां की मौत के बाद बहू का मकान हड़पना चाह रहे ससुरालीजन, पीड़िता के साथ AAP के कार्यकर्ताओं ने SSP ऑफिस पर दिया धरना
Meerut, Meerut | Jun 28, 2024 लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ SSP ऑफिस पर धरना देते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मां की मौत के बाद ससुराल वाले उसका मकान हड़पना चाह रहे हैं। जिसके चलते उसे ससुराल वालों ने बेघर कर दिया है। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।