मेरठ: शास्त्रीनगर में भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर में लूट की वारदात,चंदा लेने के बहाने घर मे घुसे थे बदमाश,CCTV में क़ैद
Meerut, Meerut | Jun 28, 2024 नौचंदी थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी शास्त्रीनगर में भाजपा नेता के रिश्तेदार के मकान में चंदा लेने के बहाने घुसे दो बदमाशों ने चाकू के बल पर दंपति से लूट की वारदात को अंजाम दिया।बदमाश मकान की अलमारी में रखा दो लाख का कैश लूटकर, दंपति को कमरे में बंद कर फरार हो गए।घंटों शोर मचाने के बाद पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।