केशकाल: केशकाल में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की गई
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एसडीएम आकांक्षा नायक एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों और नोडल अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता बनाए रखने पर जोर दिया गया।